रुद्रप्रयाग। पुलिस लाइन रतूड़ा में आयोजित समारोह में नव नियुक्त पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने पदभार ग्रहण किया। जबकि एसपी प्रह्लाद नारायण मीणा को जनपद अल्मोड़ा स्थानांतरण पर समस्त पुलिस विभाग द्वारा भावभीनी विदाई दी गई।
मंगलवार को प्रात: 10 बजे आयोजित समारोह में नव नियुक्त एसपी अजय सिंह ने कहा कि केदारनाथ यात्रा के सफल संचालन के साथ ही जनपद में शांति व सुरक्षा का माहौल बनाना उनकी प्राथमिकता है। कहा, कि वे फोर्स का मनोबल बढ़ाने के साथ उनकी समस्याओं का प्राथमिकता से निस्तारण का प्रयास भी करेंगे। साथ ही प्रशासन, पब्लिक और प्रेस से भी बेहतर तालमेल बनाया जाएगा। वहीं अल्मोड़ा स्थानांतरित हुए पुलिस अधीक्षक मीणा ने कहा कि रुद्रप्रयाग में साढ़े तीन वर्ष के कार्यकाल उनके जीवन में अहम स्थान रखता है। बाबा केदार की सेवा करने के साथ ही कई महत्वपूर्ण मौके पर कार्य करने का मौका मिला, जो कर्मठ टीम के जरिए सफल रहा। इस मौके पर एसपी रुद्रप्रयाग ने एसपी मीणा का माल्यार्पण कर उन्हें प्रतीक चिन्ह भेंट किया। मौके पर सीओ श्रीधर प्रसाद बडोला, थानाध्यक्ष होशियार सिंह पंखोली, कोतवाल केएस बिष्ट, थानाध्यक्ष सुबोध ममगाईं, थानाध्यक्ष राजेंद्र सिंह रौतेला, सब इंस्पेक्टर मुकेश थलेड़ी सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारी मौजूद थे।