रुद्रप्रयाग। गुलाबराय मैदान में 12 जनवरी होने वाले पांच दिवसीय रुद्रनाथ महोत्सव एवं विकास मेले में रुद्रनट एवं रुद्रकंठ प्रतियोगिताएं होंगी। इन प्रतियोगिताओं के लिए आवेदन फार्मों का वितरण एक जनवरी से किया जाएगा। नगर पालिका के प्रभारी अधिशासी अधिकारी संजय सिंह रावत ने बताया कि आवेदन फार्म भरने की अंतिम तिथि चार जनवरी है। आगामी 5 व 6 जनवरी को प्रतियोगिता में शिरकत करने वाले प्रतिभागियों का ऑडिशन नगर पालिका सभागार में किया जाएगा।