फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मक्कूमठ के रवींद्र मैठाणी बने हाईकोर्ट के जज

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊखीमठ। मक्कूमठ गांव निवासी न्यायमूर्ति रवींद्र मैठाणी के हाईकोर्ट नैनीताल के न्यायाधीश बनने पर क्षेत्रीय जनता ने खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी है। 80 के दशक में गांव में ही प्रारंभिक शिक्षा ग्रहण करने के बाद रवींद्र मैठाणी अपने पिता चंद्रादत्त मैठाणी के साथ कर्णप्रयाग चले गए। इंटरमीडिएट की पढ़ाई कर्णप्रयाग से करने के बाद उन्होंने उच्च शिक्षा व कानून की पढ़ाई गोपेश्वर से की।
विज्ञापन

वर्ष 1989 में पीसीएस-जे में सफलता प्राप्त करने के बाद रवींद्र मैठाणी ने कई जिलों में अपनी सेवाएं दी। सर्वोच्च न्यायालय नई दिल्ली में रजिस्ट्रार जनरल के पद पर भी वे तैनात रहे। अधिवक्ता अरुण प्रकाश वाजपेयी ने बताया कि उन्होंने न्यायमूर्ति मैठाणी से ही कानून को समझा है। वरिष्ठ अधिवक्ता गजपाल सिंह रावत ने कहा कि मैठाणी ने उन्हीं के साथ अपनी वकालत शुरू की थी। आज वे इतने ऊंचे पद पर पहुंचे हैं, जो सबके लिए खुशी की बात है। उधर, मक्कूमठ के भगवती प्रसाद मैठाणी का कहना है कि रवींद्र मैठाणी ने गांव को नई पहचान दी है। वे गांव में होने वाले छोटे-बड़े आयोजनों व सामाजिक कार्यक्रमों में हमेशा प्रतिभाग करते हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें