फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक मनोज रावत ने दिलाई टैक्सी यूनियन के पदाधिकारियों को शपथ

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अगस्त्यमुनि। केदारनाथ के विधायक मनोज रावत ने महर्षि अगस्त्य जीप टैक्सी यूनियन की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस दौरान उन्होंने टैक्सी यूनियन के लिए अगस्त्यमुनि, गुप्तकाशी और ऊखीमठ में आधुनिक सुविधायुक्त कक्ष बनाने की घोषणा भी की।
विज्ञापन

नगर पंचायत सभागार में आयोजित समारोह में विधायक रावत ने कहा कि वाहन चालक एक सारथी की तरह है, जिसके हाथों में सवार सभी लोगों का जीवन होता है। इसलिए वह अपनी जिम्मेदारी को ईमानदारी से निभाएं। एआरटीओ मोहित कोठारी ने वाहन चालकों से नशे में वाहन नहीं चलाने और वाहन चलाते समय मोबाइल का उपयोग नहीं करने की अपील की। उन्होंने ओवरलोडिंग की स्थिति में चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर लाइसेंस रद्द करने की बात भी कही। सीओ श्रीधर प्रसाद बडोला ने यातायात के नियमों के बारे में बताया। इस मौके पर टैक्सी यूनियन के नव नियुक्त अध्यक्ष रमेश आर्य ने वाहन दुर्घटना में मारे गए चालक की पत्नी को सात हजार रुपये की मदद की। समारोह में कर अधिकारी डा. संगीता भट्ट, पीजी कालेज के छात्रसंघ अध्यक्ष लवकुश श्रीअंश भट्ट, महासचिव राज, टैक्सी यूनियन के जिलाध्यक्ष राय सिंह राणा, अधिवक्ता सुशील बिष्ट, रमेंश बेंजवाल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें