फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नमामि गंगे में घाट निर्माण कार्य धीमा होने पर ठेकेदार ब्लैक लिस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। सिंचाई विभाग की ओर से घोलतीर में अलकनंदा नदी किनारे निर्माणाधीन घाट की धीमी प्रगति और घटिया गुणवत्ता पर डीएम ने ठेकेदार को ब्लैक लिस्ट करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही उन्होंने कोटेश्वर में हो रहे घाट निर्माण को लेकर संबंधित ठेकेदार को तेजी से कार्य करने को कहा है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने बुधवार को विभागीय अधिकारियों के साथ घोलतीर में निर्माणाधीन स्नान घाट व शवदाह केंद्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कार्यों की गुणवत्ता पर डीएम ने नाराजगी जताई। मानसून सीजन शुरू होने वाला है, लेकिन अभी तक कार्य मात्र 20 फीसदी हो पाया है। जबकि यहां प्रतीक्षालय, शौचालय, सीढ़ियां और शवदाह गृह बनना है, लेकिन इनका कार्य शुरू नहीं हो पाया है। सिंचाई विभाग से ठेकेदार के बारे में पूछे जाने पर अधीक्षण अभियंता पीएस पंवार व अधिशासी अभियंता टीएस गुसाई ने बताया कि 2 करोड़ 90 लाख में होने वाला निर्माण कार्य तोमर कंस्ट्रक्शन कंपनी दिल्ली द्वारा किया जा रहा है। ठेकेदार को कई बार नोटिस जारी कर दिए गए हैं, लेकिन कार्य में तेजी नहीं आ पा रही है। इस पर डीएम ने ठेकेदार को तत्काल प्रभाव से ब्लैक लिस्ट करने के निर्देश देते हुए दूसरे ठेकेदार से जल्द कार्य शुरू कराने को कहा। इसके बाद डीएम ने कोटेश्वर में गुफा के समीप बन रहे घाट का जायजा लिया, लेकिन यहां भी मात्र 30 फीसदी कार्य पाया गया, जिस पर डीएम ने नाराजगी जताई। उन्होंने विभाग को सख्त हिदायत दी कि अगर कार्य समय पर पूरा नहीं हुआ तो ठेकेदार का भुगतान रोक दिया जाए। निरीक्षण में एई मोहन सिंह, जेई संतोष नेगी, विनोद कुमार मलेठा, कृपाल लाल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें