फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग 27 स्थानों पर देगा स्वास्थ्य सुविधाएं

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। 29 अप्रैल से शुरू हो रही केदारनाथ यात्रा में इस बार श्रद्धालुओं को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी। स्वास्थ्य विभाग की ओर से 27 स्थानों पर चिकित्सा राहत केंद्र व चिकित्सा इकाइयां स्थापित की गई हैं। साथ ही सिक्स सिग्मा हाई एल्टीट्यूट मेडिकल सर्विस भी अपनी 5 टीमों की मदद से यात्रियों को चिकित्सा सुविधा देगी।
विज्ञापन

डीएम मंगेश घिल्डियाल ने केदारनाथ यात्रा में स्वास्थ्य सुविधाओं की समीक्षा की। उन्होंने विभाग को धाम सहित पैदल मार्ग पर राजमार्ग पर चिकित्सा व्यवस्था को चाक-चौबंद रखने को कहा। मुख्य चिकित्साधिकारी डा. एसके झा ने बताया कि यात्रा को ध्यान में रखते हुए रुद्रप्रयाग से गौरीकुंड के साथ ही पैदल मार्ग के पड़ावों व धाम पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधा के लिए एमआरपी खोली गई हैं। इसके अलावा सिक्स सिग्मा हाई एल्टीट्यूड मेडिकल सर्विस का 30 सदस्यीय विशेषज्ञ चिकित्सा दल भी रुद्रप्रयाग पहुंच गया है। पांच टीमों में विशेषज्ञ चिकित्सक व पैरा मेडिकल स्टॉफ केदारनाथ, बेस कैंप, लिनचोली, सोनप्रयाग व त्रियुगीनारायण में तैनात किया गया है। जरूरत पड़ने पर यात्रा मार्ग पर अन्य चिकित्सा इकाइयों से भी चिकित्सा सेवाएं ली जाएंगी। यह दल 24 जून तक यात्रा मार्ग पर अपनी सेवाएं देगा। इस मौके पर एसीएमओ डा. ओपी आर्य, सिक्स सिग्मा के निदेशक डा. प्रदीप भारद्वाज आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें