जखोली। पंडित दीन दयाल उपाध्याय विज्ञान ग्राम संकुल परियोजना विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद व संकुल समिति बजीरा के सहयोग से त्यूंखर गांव में दस दिवसीय मौनपालन प्रशिक्षण शिविर शुरू हुआ। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मी राणा ने कहा कि आजीविका को बढ़ाने में मौनपालन बेहतर साधन है। उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि विभागीय योजनाओं का अधिकाधिक लाभ उठाकर स्वरोजगार के लिए आगे आए। जिला योजना में भी स्वरोजगार को लेकर हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा अगर हम मेहनत करेंगे तो सरकार व तंत्र भी आगे आकर मदद करेगा। उन्होंने काश्तकारों से खेतों में जैविक खाद का प्रयोग कर फसल व साग-भाजी का उत्पादन बढ़ाने की अपील भी की। पद्मश्री अनुराग त्रिपाठी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में मौनपालन रोजगार का मजबूत संसाधन हो सकता है। इस मौके पर डा. महेश शर्मा, संतोष रावत, गोविंद सिंह, हयात सिंह, चैन सिंह पंवार, रामरतन पंवार, महावीर राणा, मान सिंह सजवाण, बिमला देवी, रूप सिंह आदि मौजूद थे।