फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगामी निकाय व लोस चुनाव को भाजपा ने कसी कमर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। भाजपा की विस स्तरीय बूथ प्रशिक्षण कार्यशाला में गढ़वाल लोस विस्तारक डा. संजय ने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर से एकजुटता की अपील की। कहा कि सभी वर्गों को साथ लेकर संगठन को मजबूत करना हम सबकी जिम्मेदारी है। उन्होंने आगामी निकाय चुनाव व अगले वर्ष होने वाले लोस व पंचायत चुनाव तैयारियों में आज से ही जुटने की अपील भी की।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष विजय कप्रवाण की अध्यक्षता में हुई बैठक में रुद्रप्रयाग और केदारनाथ विधानसभा के पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए गढ़वाल लोस विस्तारक ने कहा कि बूथों पर सकारात्मक व रचनात्मक तरीके से कार्य किया जाना चाहिए, जिससे आमजन में पार्टी की अच्छी छवि बने। जिला विस्तारक कमेश उनियाल ने कहा कि मंडल कार्यकारिणी के प्रत्येक पदाधिकारी को अपने-अपने मंडल में 3-3 बूथों की जिम्मेदारी दी गई है। इस मौके पर पार्टी से जुड़े विभिन्न प्रकोष्ठों, मोर्चा व जिला व ब्लाक स्तर पर गठित कार्यकारिणी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को बूथ प्रशिक्षण दिया गया। बैठक में नगर पालिकाध्यक्ष राकेश नौटियाल, केदारनाथ अध्यक्ष वेद प्रकाश सेमवाल, नगर पंचायत अगस्त्यमुनि के अध्यक्ष अशोक खत्री, महामंत्री अजय सेमवाल, अनूप सेमवाल, बाल संरक्षण आयोग के सदस्य वाचस्पति सेमवाल, जिला पंचायत सदस्य महावीर पंवार, महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री सरला खंडूडी, सरस्वती त्रिवेदी, सह मीडिया प्रभारी सतेंद्र बर्त्वाल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष चंडी प्रसाद भट्ट, शकुंतला जगवाण सहित सभी मंडल अध्यक्ष मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें