फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिसंबर 201

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। गॉय इन द स्काई पिक्चर्स के बैनर तले अभिषेक कपूर के निर्देशन में बन रही केदारनाथ फिल्म अगले वर्ष दिसंबर में रिलीज होगी। फिल्म के दूसरे चरण की शूटिंग मार्च से मुंबई में शुरू होगी, जिसमें आपदा के दृश्य शूट किए जाएंगे।
विज्ञापन

बाबा केदार की यात्रा और जून 2013 की आपदा पर आधारित इस फिल्म की 55 फीसदी शूटिंग होनी शेष रह गई है। मार्च से शुरू होने वाली शूटिंग में 16/17 जून की आपदा के दिन केदारनाथ धाम व मंदाकिनी नदी के विकराल रूप को शूट किया जाएगा। इसके लिए इन दिनों मुंबई के बाहरी इलाके में सेट तैयार किए जा रहे हैं। दृश्यों में सजीवता लाने के लिए मंदिर की भव्यता व नदी के उग्र रूप को दर्शाने वाले सेट व अन्य संसाधनों को जुटाया जा रहा है। फिल्म में आपदा से हुई तबाही के बाद केदारघाटी के जीवन के संघर्ष को दिखाया गया है। बता दें कि फिल्म की शूटिंग इस वर्ष 5 सितंबर से त्रियुगीनारायण में शुरू हुई थी। सुशांत राजपूत और सारा अली खान की मुख्य भूमिका वाली इस फिल्म का फिल्मांकन केदारनाथ, गौरीकुंड, सीतापुर और चोपता में भी किया गया। फिल्म में श्रीनगर गढ़वाल के बाल कलाकार अक्षत भट्ट और अंकित भट्ट सहित उत्तरकाशी के आलोक पंवार भी अभिनय कर रहे हैं। फिल्म के लाइन प्रोड्यूसर अमित मेहता ने बताया कि रुद्रप्रयाग जनपद के अलग-अलग हिस्सों में 45 फीसदी शूटिंग पूरी कर दी गई थी। अब, शेष मुंबई में की जाएगी। इसके बाद दिसंबर 2018 में फिल्म को रिलीज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें