फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुराल पहुंचने पर मां हरियाली का भक्तों ने किया भव्य स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। अगस्त्यमुनि ब्लाक के रानीगढ़ क्षेत्र में स्थित हरियाली देवी (मां त्रिपुरा बाला सुंदरी) अपने मायके कांठा में कुछ देर रुकने के बाद ससुराल जसोली लौट आई हैं। यहां पर भक्तों ने आराध्य का जयकारों के साथ भव्य स्वागत किया। इसके साथ ही तीन दिवसीय हरियाली पर्यटन विकास मेला संपन्न हो गया।
विज्ञापन

बुधवार तड़के आराध्य मां हरियाली देवी की डोली अपने मायके हरियाल पर्वत स्थित हरियाली मंदिर पहुंची। यहां देवी के मायके पक्ष पाबौ गांव के ग्रामीणों ने आराध्य का स्वागत कर पूजा करते हुए शृंगार सामग्री भेंट की। इस मौके पर पूरा हरियाल पर्वत आराध्य के जयकारों से गूंजना लगा। यहां गाय के दूध से बनी खीर का भोग लगाने के बाद मंदिर परिसर में धार्मिक अनुष्ठान कर हवन किया गया। इसके बाद प्रात: 7.30 बजे मां हरियाली की डोली ने मायका कांठा मंदिर से ससुराल जसोली मंदिर के लिए प्रस्थान किया। बांज, बुरांश के घने जंगलों से होते हुए देवी की डोली प्रात: 11 बजे जसोली पहुंची। यहां मंदिर में देवी पश्वा पर अवतरित र्हुइं और भक्तों को आशीष दिया। इस मौके पर भक्तों को प्रसाद बांटा गया। इसके साथ ही जसोली में तीन दिवसीय हरियाली पर्यटन विकास मेले का समापन हो गया। इस मौके पर महिला मंगल दल की महिलाओं ने देवी की जागर व गीत गाए। मुख्य अतिथि विधायक भरत सिंह चौधरी ने मेले के सफल आयोजन के लिए क्षेत्रीय जनता की प्रशंसा की। कहा कि भविष्य में मेले को भव्य रूप दिया जाएगा। उन्होंने सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रतिभाग करने वाले छात्र-छात्राओं, महिला व युवक मंगल दलों को पुरस्कृत भी किया। इस मौके पर मेला समिति अध्यक्ष भुवनेश्वरी देवी, पर्यावरणविद् जगत सिंह चौधरी, एसएन जसोला, राघवेंद्र चौधरी, नरेंद्र सिंह चौधरी, गंभीर सिंह चौधरी और हरीश सिंह चौधरी सहित निकटवर्ती गांवों के ग्रामीण मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें