फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जसोली में हरियाली मेले की तैयारियां पूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। अगस्त्यमुनि ब्लाक के रानीगढ़ व धनपुर पट्टी के मध्य जसोली में स्थित क्षेत्र की आराध्य मां हरियाली देवी मंदिर में तीन दिवसीय मेला 16 अक्तूबर से शुरू होगा। मां बाला त्रिपुरा सुंदरी (हरियाली देवी) की यात्रा अपने धाम कांठा के लिए 17 की शाम को रवाना होगी। यात्रा पूरी रात चलते हुए अगली सुबह मंदिर पहुंचेगी।
विज्ञापन

धनतेरस को हरियाली माई की डोली सांय को जसोली स्थित अपने मूल मंदिर से कांठा के लिए प्रस्थान करेंगी। रातभर चलने वाली यह यात्रा विभिन्न पड़ावों में विश्राम करने के बाद 18 अक्तूबर को सुबह पहली किरण के साथ कांठा स्थित अपने मंदिर में प्रवेश करेंगी। इस दौरान यहां देवी की पूजा अर्चना व हवन करने के बाद भक्तों को प्रसाद वितरित की जाएगा। कुछ समय रुकने के पश्चात डोली फिर जसोली के लिए प्रस्थान करेंगी। मेला समिति की अध्यक्ष भुवनेश्वरी चौधरी ने बताया कि हरियाली यात्रा के दौरान तीन दिवसीय मेले का आयोजन भी किया जाएगा। मेले में विभागों के स्टाल लगाकर ग्रामीणों को विभागीय जानकारियां दी जाएगी। इसके अलावा महिला मंगल दल, युवक मंगल दल, विभिन्न शिक्षण संस्थानों व सूचना विभाग की टीमों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी जाएगी। उन्होंने मेले में अधिक से अधिक लोगों को प्रतिभाग करने को कहा है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें