फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा मनीषा पंवार का तीसरे दिन भी नहीं लगा सुराग

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। अलकनंदा नदी में छलांग लगाने वाली घेंघड़ गांव निवासी व पीजी कालेज अगस्त्यमुनि में बीए में पढ़ने वाली छात्रा मनीषा पंवार का तीसरे दिन भी सुराग नहीं लग पाया। इधर, घटना के समय मौके पर मौजूद दो युवकों के खिलाफ राजस्व पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बीते 7 अक्तूबर को बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा ने रुद्रप्रयाग के निकट कोटेश्वर में नदी में छलांग लगा दी थी। घटना का कारण वहां मौजूद दो युवकों की आपस में मारपीट और उनमें से एक द्वारा छात्रा पर थप्पड़ मारना बताया जा रहा है। पुलिस ने भी युवकों से पूछताछ की तो उन्होंने छात्रा को अपना दोस्त बताया था। इधर, छात्रा के ताऊ जसपाल सिंह पंवार ने दोनों युवकों को अपनी भतीजी की मौत के लिए जिम्मेदार बताते हुए डीएम को पत्र भेजा है। कहना है कि सुरेश सिंह पंवार पुत्र मुरारी पंवार निवासी तिलवाड़ा और देवेंद्र सिंह पुत्र शिव सिंह ग्राम जवाड़ी ने उनकी भतीजी को षड्यंत्र के तहत कोटेश्वर मंदिर बुुलाया। वहां, हाथापाई कर उसे आत्महत्या के लिए मजबूर किया। पीड़ित पक्ष ने सोमवार को जनता दरबार में भी इस संबंध में डीएम को पत्र सौंपा। इधर, डीएम ने केस को राजस्व पुलिस से रेगुलर पुलिस को ट्रांसफर के आदेश दे दिए हैं। दूसरी तरफ राजस्व उप निरीक्षक दुर्गा सिंह रावत ने बताया कि आरोपी दोनों युवकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जा चुकी है। मामले की जांच रेगुलर पुलिस से कराने को लेकर उनके स्तर से प्रशासन को डाक भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें