रुद्रप्रयाग। ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर जवाड़ी बाईपास पर पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से मोटर साइकिल में पीछे बैठा विक्की बुटोला, निवासी श्रीकोट-गंगानाली (श्रीनगर) गंभीर रूप से घायल हो गया। जिला अस्पताल रुद्रप्रयाग में प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेस अस्पताल श्रीनगर रेफर किया गया। चौकी पुलिस ने बताया कि अपने साथी के साथ घायल युवक मोटर साइकिल से रुद्रप्रयाग से श्रीकोट जा रहा था। जवाड़ी बाईपास पर पुलिस चौकी के समीप कुछ दूरी पर पहाड़ी से पत्थर उसके ऊपर गिर गया, जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया। बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर रपट गई। गनीमत रही कि वाहन चला रहे युवक ने हेलमेट पहना था। ब्यूरो