फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक चौधरी ने किया पीड़ा का भ्रमण

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। विधायक भरत सिंह चौधरी ने अतिवृष्टि से प्रभावित ग्राम पंचायत पीड़ा का भ्रमण कर पीड़ित परिवारों को सांत्वना दी। इस दौरान उन्होंने खरपाणी तोक में बीते दिनों अतिवृष्टि से हुए नुकसान का जायजा लेते हुए प्रभावित परिवारों को उचित मदद का आश्वासन भी दिया। बुधवार को गांव पहुंचे विधायक चौधरी ने प्रभावित दयाल सिंह, रमेश सिंह, मोहन सिंह, पुष्कर सिंह आदि के घरों का निरीक्षण किया। उन्होंने क्षेत्र का भौगोलिक सर्वे कराने के साथ ही सुरक्षा दीवारों के निर्माण सहित मनरेगा में क्षतिग्रस्त रास्ता निर्माण की बात भी कही। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष विजय कप्रवाण, एलपी डिमरी आदि थे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें