रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड क्रांतिदल ने अपनी केंद्रीय कार्यकारिणी भंग कर दी है। केंद्रीय अध्यक्ष दिवाकर भट्ट सहित अन्य पदाधिकारियों ने अपने पदों से इस्तीफा दे दिया है, लेकिन नई कार्यकारिणी गठन तक भट्ट बतौर संयोजक के तौर पर कार्य करते रहे हैं। जुलाई में नई कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। तब, तक के लिए 8 सदस्यीय कमेटी गठित की गई है, जिसमें 6 संरक्षक व 2 कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं। रुद्रप्रयाग पहुंचे पार्टी के पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष भट्ट ने कहा कि कार्यकारिणी का कार्यकाल पूरा रहा है, लेकिन लोस चुना आचार संहिता के कारण नई कार्यकारिणी का गठन नहीं हो सकता है। इसलिए, 8 सदस्यीय समिति बनाई गई है। वे, बतौर संयोजक के तौर पर कार्य करते रहेंगे। राज्य स्तर व जिला स्तर पर गठित कार्यकारिणी पूर्ववत: रहेंगी। उन्होंने बताया कि आगामी जुलाई माह में हरिद्वार में पार्टी का अधिवेशन होगा, जिसमें केंद्रीय कार्यकारिणी का विधिवत गठन किया जाएगा।