फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां त्रिपुरा सुंदरी मां ललिता माई को झूले में झुलाया

विज्ञापन
विज्ञापन
गुप्तकाशी। आराध्य त्रिपुरा सुंदरी मां ललिता देवी मंदिर में ज्येष्ठ संक्रांति के अवसर पर एक दिवसीय मेले का आयोजन किया गया। इस मौके पर भक्तों ने देवी के दर्शन कर मूर्ति को झूले में झुलाया। बुधवार को नाला गांव स्थित मां ललिता माई मंदिर में सुबह से ही भक्तों की भीड़ जुटी रही। ब्राह्मणों द्वारा मंदिर के गर्भगृह में आराध्य की विशेष पूजा की गई। दोपहर बाद ग्रामीणों द्वारा देवी मां की मूर्ति को गर्भगृह से बाहर लाया गया। जहां पूजा-अर्चना के उपरांत माता की मूर्ति को परिसर में लगे प्राचीन झूले में झुलाया गया। इस मौके पर आराध्य अपने पश्वा पर अवतरित हुई और भक्तों को आशीर्वाद दिया। ग्राम प्रधान वीरेंद्र असवाल ने बताया कि सदियों से प्रतिवर्ष ज्येष्ठ माह की संक्रांति को यह अनुष्ठान होता है। मान्यताओं का हवाला देते हुए उन्होंने बताया कि पूर्व के समय में ग्रीष्मकाल में केदारघाटी पहुंचने वाले श्रद्धालु संक्रामक बीमारियों की चपेट में आते थे, जिसका प्रभाव स्थानीय लोगों पर भी होता है। इसलिए, इन रोगों की रोकथाम के लिए और विश्व शांति को लेकर मां ललिता माई की पूजा अर्चना की जाती थी। इस मौके पर दूर दराज से देवी भक्त पहुंचते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें