फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सब इंस्पेक्टर ने प्वाइंट पर खड़े वाहन चालक को जड़ा थप्पड़

विज्ञापन
विज्ञापन
तिलवाड़ा। चुनाव ड्यूटी में लगे वाहनों का प्रबंधन देख रहे पुलिस सब इंस्पेक्टर ने मुख्य बाजार में पोलिंग पार्टियों के वाहनों के संचालन को लेकर प्वाइंट पर खड़े वाहन के चालक पर थप्पड़ जड़ दिया। घटना से गुस्साई टैक्सी यूनियन ने सब इंस्पेक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए नारेबाजी के साथ रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड राजमार्ग पर जाम कर दिया। पुलिस उपाधीक्षक के आश्वासन पर पौने घंटे बाद जाम खोला गया। बाद में एसपी ने पीड़ित चालक और सब इंस्पेक्टर का आपस में समझौता कराया।
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव मतदान के बाद शुक्रवार सुबह से जिले के अगस्त्यमुनि ब्लॉक के दूरस्थ पोलिंग बूथों की पार्टियां रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे के रास्ते अगस्त्यमुनि जा रही थी। प्रात: 9 बजे के करीब तिलवाड़ा बाजार में जाम लगा हुआ था, जिस कारण कुछ पोलिंग पार्टियों के वाहन फंस गए। इस पर, चुनाव ड्यूटी में लगे वाहनों का प्रबंधन देख रहे एसआई नरेश लाल ने निकट यूनियन के प्वाइंट पर खड़े चालक डीपी डंगवाल को अपना वाहन पीछे करने को कहा। डंगवाल ने कहा कि उनका वाहन सही जगह पर है। इस पर, एसआई ने चालक पर थप्पड़ जड़ दिया, जिसके बाद टैक्सी यूनियन द्वारा पुलिस के खिलाफ नारेबाजी के साथ हाईवे जाम किया गया। सूचना पर पुलिस उपाधीक्षक गणेश लाल कोहली मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों की बात सुनी। उन्होंने मामले में उचित कार्रवाई का भरोसा दिया, जिस पर टैक्सी यूनियन द्वारा 9.40 बजे जाम खोला गया और पोलिंग पार्टियां व अन्य लोग अगस्त्यमुनि के लिए रवाना हो सके। इसके बाद टैक्सी यूनियन ने अगस्त्यमुनि पहुंचकर पुलिस अधीक्षक अजय सिंह को घटना से अवगत कराते हुए सब इंस्पेक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। एसपी ने उन्हें चुनाव प्रक्रिया में सहयोग के साथ कार्य करने को कहा। उन्होंने पीड़ित चालक व सब इंस्पेक्टर का समझौता कराते हुए मामला खत्म कराया। साथ ही भरोसा दिलाया कि भविष्य में पुलिस द्वारा इस तरह की कोई घटना नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें