फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

9 से 11 अप्रैल तक बंद रहेगा हाईवे पर कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। लोकसभा चुनाव को लेकर आगामी 9 से 11 अप्रैल तक ऋषिकेश-बदरीनाथ व रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड राष्ट्रीय राजमार्ग पर ऑल वेदर रोड के तहत होने वाले सभी निर्माण कार्य बंद रहेंगे। अपर जिला निर्वाचन अधिकारी अरविंद पांडे ने बताया जिले के सभी पोलिंग बूथों पर मतदाता बिना किसी असुविधा के पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर सके, इसे देखते हुए दोनों राजमार्गों पर सभी निर्माण कार्य बंद रखे गए हैं। बताया कि इस संबंध में एनएच को जरूरी निर्देश दिए गए हैं। साथ ही जिले में सभी संपर्क मोटर मार्गों पर यातायात सुचारु रखने के लिए भी संबंधित कार्यदायी संस्थाओं को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें