फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धौलसारी के ग्रामीणों ने सड़क के लिए करेंगे आंदोलन

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। अगस्त्यमुनि ब्लॉक के ग्राम पंचायत कमेड़ा के राजस्व ग्राम धौलसारी के ग्रामीणों ने मोटर मार्ग के निर्माण को लेकर आंदोलन का निर्णय लिया है। तीन वर्ष पूर्व गांव के लिए संपर्क मार्ग स्वीकृत किया गया था, लेकिन अभी तक निर्माण शुरू नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

वर्ष 2016 में तीन किमी स्यूंड-धौलसारी मोटर मार्ग स्वीकृत किया गया था। शासन ने उस समय सर्वेक्षण और भूमि हस्तांतरण के लिए 32 लाख 16 हजार रुपये जारी किए थे, लेकिन अभी तक विभाग ने सर्वेक्षण भी पूरा नहीं किया है। जिलाधिकारी को सौंपे ज्ञापन में ग्रामीणों का कहना है कि प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत निर्मित सन-हटेड़ीखाल-बजणू मोटर मार्ग निर्माण से भी उनके गांव को वंचित रखा गया। ज्ञापन देने वालों में ममता देवी, नरेंद्र बुटोला, संगीता देवी, सुभाष कठैत, लक्ष्मी देवी, उत्तम सिंह, कांता देवी, सुभद्रा देवी, दर्शनी देवी, कल्पेश्वरी देवी, रामेश्वरी देवी, जसपाल सिंह, अनूप सिंह, विपिन सिंह, पुष्पा देवी आदि मौजूद थे। इधर, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता इंद्रजीत बोस ने बताया कि स्यूंड-धौलसारी मोटर मार्ग वन विभाग के स्तर पर लंबित है। फारेस्ट क्लियरेंस के बाद ही मार्ग की डीपीआर तैयार की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें