फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात दस बजे बाद डीजे बजाने पर हुआ दस हजार का चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। रात दस बजे के बाद शुक्रवार को एक होटल मालिक को डीजे बजाना महंगा पड़ गया। पुलिस ने होटल से डीजे जब्त कर होटल स्वामी के खिलाफ पुलिस एक्ट के तहत कार्रवाई कर दस हजार रुपये का कोर्ट चालान कर दिया।
विज्ञापन


रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के किरतपुर स्थित होटल आनंदम में आयोजित एक कार्यक्रम में रात दस बजे तक डीजे बजता रहा। शोरशराबा होने पर स्थानीय लोगों ने पुलिस को 100 नंबर पर डीजे बजाने की शिकायत की। पुलिस की चीता टीम ने होटल संचालक को डीजे बंद करने के निर्देश दिए। लेकिन कुछ देर बाद ही होटल संचालक ने फिर डीजे बजाना शुरू कर दिया। इससे परेशान स्थानीय लोगों ने फिर एसएसपी बरिंदरजीत सिंह से शिकायत की।

एसएसपी ने रुद्रपुर कोतवाली पुलिस को तत्काल डीजे जब्त करने के साथ ही होटल स्वामी के खिलाफ कार्रवाई करने के आदेश दिए। इस पर पुलिस ने होटल पहुंचकर डीजे जब्त करने के साथ ही पुलिस एक्ट के तहत होटल स्वामी का दस हजार रुपये का कोर्ट चालान भी किया। एसएसपी का कहना है कि नियमानुसार डीजे नहीं बजाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें