फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम ने विभागीय कार्यालयों व अस्पताल में मारे छापे

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। एसडीएम देवानंद शर्मा ने विभागीय कार्यालयों व अस्पतालों का औचक निरीक्षण करते हुए वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान दो विभागों में 2-2 कर्मचारी बिना सूचना के नदारद मिले। कार्यालयों में साफ-सफाई पर एसडीएम ने नाराजगी जताते हुए संबंधित लोगों को फटकार लगाते हुए तीन दिन में व्यवस्था सुधार के निर्देश दिए।
विज्ञापन

शनिवार को उप जिलाधिकारी लोनिवि प्रांतीय खंड कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए पाया कि दो कर्मचारी बिना सूचना के गायब हैं। इस पर उन्होंने अधिशासी अभियंता को कर्मियों का स्पष्टीकरण के निर्देश दिए। साथ ही साफ-सफाई व्यवस्था को बेहतर करने को कहा। इसके बाद एसडीएम तिलवाड़ा पहुंचे और स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। यहां साफ-सफाई सहित अन्य व्यवस्थाओं को लेकर उन्होंने नाराजगी जताई। इसके बाद उन्होंने एनएच निर्माण खंड लोनिवि के सिल्ली कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान यहां भी दो कर्मचारी गायब मिले। इस पर, एसडीएम ने वहां मौजूद जिम्मेदार अधिकारियों से बिना सूचना नदारद हुए कर्मियों के विरुद्ध त्वरित कार्रवाई कर स्पष्टीकरण मांगने को कहा। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर एक दिन का वेतन काटने का निर्देश देते हुए रिपोर्ट देने के भी निर्देश दिए। उप जिलाधिकारी ने राजस्व उप निरीक्षक चौकी व थाना अगस्त्यमुनि में भी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर वहां की व्यवस्थाओं को देखा। यहां उन्होंने मरीजों से बातचीत कर स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में जानकारी ली। एसडीएम ने बताया कि सभी विभागीय कार्यालयों में व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गई हैं। साफ-सफाई के लिए सभी को जरूरी निर्देश दिए गए हैं। समय-समय पर औचक निरीक्षक जारी रहेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें