फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोजगार मेले में

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। सेवायोजन विभाग व पंडित दीन दयाल उपाध्याय कौशल विकास योजना के तहत रोजगार मेले का आयोजन किया गया। मेले में 880 युवाओं ने अपना पंजीकरण कराया, जिसमें से 348 युवाओं का चयन छह कंपनियों ने किया।
विज्ञापन

गुलाबराय मैदान में आयोजित रोजगार मेला का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक भरत सिंह चौधरी ने किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में प्रत्येक व्यक्ति को सरकारी नौकरी देना संभव नहीं है। युवाओं को योग्यतानुसार निजी क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध कराने के लिए सरकार हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने युवाओं से रोजगार मेलों में प्रतिभाग करने का आह्वान किया। जिला सेवायोजन अधिकारी कपिल पांडे ने बताया कि रोजगार मेले में सेवायोजन विभाग की ओर से 470 और पंडित दीन दयाल उपाध्याय कौशल विकास योजना के तहत 410 सहित कुल 880 युवाओं ने पंजीकरण कराया। मेले में पहुंची विप्रो, स्पाइडर, टाटा सर्विसेज, रॉकमैन इंटरनेशनल, पल्स इंटरनेशनल आदि कंपनियों ने युवाओं का साक्षात्कार लेते हुए उनके शैक्षणिक दस्तावेजों की जांच के बाद 348 युवाओं का चयन किया। इसके अलावा 249 युवाओं ने अन्य विभागों में नौकरी के लिए आवेदन किया। मेला में भाजपा जिलाध्यक्ष विजय कप्रवाण, अजय सेमवाल, सुरेंद्र रावत, भूपेंद्र भंडारी, अनुभा जैन, एमपी रयाल, सुशील चमोली, डा. आरएस नितवाल, नीलकंठ जोशी व किशन रावत समेत अन्य विभागों के अधिकारी और युवा मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें