शांतिपुरी में बालाजी मंडली शांतिपुरी की ओर से वट वृक्ष मंदिर शांतिपुरी नंबर चार में श्री बालाजी महाराज का भव्य दरबार सजाया गया। दिनेशपुर के महंत राजेंद्र अग्रवाल की अगुवाई में सैकड़ों ग्रामीणों ने बालाजी का गुणगान किया। पंडित राजेश उपाध्याय ने महाआरती कराई और बालाजी को भोग लगाकर प्रसाद वितरित किया गया। वहां मंदिर के जिपंस विनोद कोरंगा, दीपक चंदोला, धीरज जोषी, नारायण कोरंगा, ईश्वर नेगी, सोनू कार्की, चंदन कोरंगा, गौरव अग्रवाल, मनोज कोरंगा, धर्मेंद्र, खिलेश आदि थे।