फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां भुवनेश्वरी ने ध्याणियों व भक्तों को दिया सुख-समृद्धि का आशीष

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। अगस्त्यमुनि ब्लाक के तल्लानागपुर सगणू गांव मेें आराध्य भुवनेश्वरी देवी का नौ दिवसीय पूजन पूर्णाहुति के साथ संपन्न हो गया है। इस मौके पर देवी ने पश्वा पर अवतरित होकर भक्तों को सुख-समृद्धि का आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन

शनिवार को प्रात: 7 बजे पुजारी हरीश पुरोहित व अन्य पुजारियों ने आराध्य देवी की विधि-विधान के साथ पूजा की। पुजारियों ने देवी का शृंगार किया। सुबह नौ बजे गांव के प्राकृतिक जलस्रोत से देवी मंदिर तक भव्य जलकलश यात्रा निकाली गई। इसके बाद मंदिर में देवनृत्य में देवी अपने पश्वा पर अवतरित हुईं और भक्तों की कुशलक्षेम पूछकर उन्हें सुख-समृद्धि का आशीष दिया। इस दौरान कई ध्याणियां भावुक हो गईं और देवी से लिपटकर फूट-फूटकर कर रोने लगीं। आराध्य ने उन्हें चावल के मोती अर्पित किए। इसके बाद मंदिर में क्षेत्र की सुख-समृद्धि के लिए यज्ञ-हवन कर पूर्णाहुति दी गई। भक्तों को प्रसाद भी दिया गया। मंदिर समिति के अध्यक्ष बृजमोहन पुरोहित ने बताया कि अब पांच साल के बाद यह आयोजन होगा। इस मौके पर नरेंद्र पुरोहित, बलवीर नेगी, हरी प्रसाद, भुवनेश पुरोहित, राकेश, रवींद्र पुरोहित और राजेंद्र सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें