फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निष्पक्षता के साथ चुनाव संपादित करे चुनाव अधिकारी: डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। नगर निकाय चुनाव ड्यूटी में तैनात जोनल, सेक्टर, पीठासीन एवं मतदान अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए निर्वाचन प्रक्रिया महत्वपूर्ण है। इसे निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने में अधिकारियों/कर्मचारियों को अपनी भूमिका निष्पक्षता से निभानी चाहिए। बताया कि प्रत्येक पोलिंग बूथ पर एक पीठासीन, तीन मतदान पुरुष व एक मतदान महिला अधिकारी की तैनाती की जाएगी। नोडल अधिकारी प्रशिक्षण/जिला सेवायोजन अधिकारी कपिल पांडे ने प्रशिक्षणार्थियों को मतदान के दिन मतपेटी तैयार करना, मतपेटी सील करना, मतपत्र लेखा तैयार करने सहित अन्य जानकारियां दी। सह प्रभारी अधिकारी प्रशिक्षण कार्यदेशक आईटीआई बीएन पुरोहित ने प्रपत्रों को भरने व मतपेटियों में सील लगाने के बारे में बताया। इस मौके पर एडीएम गिरीश गुणवंत, एसडीएम देवानंद, गोपाल सिंह चौहान, विनोद कुमार, शशि सिंह समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें