फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेमन ग्रास बनेगा नवासू के ग्रामीणों की आर्थिकी का जरिया

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। सबकुछ ठीक रहा तो अगस्तयमुनि ब्लाक के पट्टी बच्छणस्यूं के नवासू गांव में लेमन ग्रास ग्रामीणों की आर्थिकी का मुख्य जरिया बनेगा। उद्यान विभाग ने गांव में 6 हेक्टेयर भूमि पर लेमन ग्रास के रोपण की योजना बनाई है। जल्द ही विभागीय अधिकारियों द्वारा ग्रामीणों के साथ बैठक की जाएगी।
विज्ञापन

वर्ष 2022 तक काश्तकारों की आय को दोगुनी करने को लेकर डीएम मंगेश घिल्डियाल की पहल पर उद्यान व कृषि विभाग ने जनपद में 17 गांवों को मॉडल के रूप में चयनित किया है, जिसमें नवासू गांव भी शामिल है। जलवायु के हिसाब से गांवों में सब्जी, फल-फूल, लेमन ग्रास उत्पादन की योजना बनाई गई है। बच्छणस्यूं के नवासू गांव लेमन ग्रास उत्पादन के लिए चुना गया है। यहां 6 हेक्टेयर भूमि पर लेमन ग्रास का इस सीजन में रोपण किया जाना है। अधिकारियों के अनुसार प्रारंभिक स्तर पर गांव का निरीक्षण किया जा चुका है। अब, ग्रामीणों के साथ बैठक कर भूमि का चयन करना है। जिला उद्यान अधिकारी वाईएस चौधरी ने बताया कि जल्द नवासू गांव में ग्राम प्रधान व ग्रामीणों के साथ बैठक कर भूमि चयनित की जाएगी। इधर, ब्लाक प्रमुख जगमोहन सिंह रौथाण ने बताया कि बच्छणस्यूं में नवासू और बाड़ा गांव को विभागों द्वारा चुना गया है। जहां लेमन ग्रास व गेंदा फूल का उत्पादन किया जाना है। यह पहल गांवों के विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगी। उन्होंने सभी ग्रामीणों व जनप्रतिनिधियों से सहयोग की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें