फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साक्षी मैठाणी ने फार्मेसी प्रथम में राज्य में किया टॉप

विज्ञापन
विज्ञापन
गुप्तकाशी। उत्तराखंड आयुर्वेदिक फार्मेसी कालेज विद्यापीठ की प्रथम वर्ष की छात्रा साक्षी मैठाणी ने 90.16 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उत्तराखंड में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। छात्रा ने 600 में से 541 अंक अर्जित किए हैं। कालेज का फार्मेसी प्रथम व द्वितीय वर्ष सहित पंचकर्म का परीक्षाफल भी शत-प्रतिशत रहा है। प्राचार्य डा. हर्षवर्धन बेंजवाल ने बताया कि छात्रा ने कालेज का नाम रोशन कर अन्य छात्र-छात्राओं के लिए भी उदाहरण बनी है। बताया कि प्रतिभाशाली छात्रा को कालेज स्तर पर सम्मानित किया जाएगा। इधर, जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने छात्रा को बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है। विद्यापीठ में वर्ष 2016 में फार्मेसी द्वितीय वर्ष में सीमा भंडारी व 2017 में दीपिका कुंवर ने राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें