फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

3 घंटे बंद रहा गौरीकुंड हाईवे

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। रातभर हुई बारिश के कारण रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड राजमार्ग बृहस्पतिवार को कई जगहों पर मलबा आने से बंद रहा। सुबह 6 बजे से 9 बजे तक डोलिया मंदिर के समीप, बासवाड़ा, लीसा फैक्ट्री के समीप और मुनकटिया में पहाड़ी से मलबा व बोल्डर आने से हाईवे तीन घंटे बंद रहा। एनएच द्वारा मशीनों से मलबा साफ कर यातायात सुचारु किया गया, लेकिन डोलिया मंदिर और लीला फैक्ट्री के समीप हाईवे दिनोंदिन बदहाल हो रहा है, जिससे जानमाल के नुकसान का खतरा बढ़ गया है। बरसात से जिले में अन्य कई संपर्क मोटर मार्गों की स्थिति भी दयनीय हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें