फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

6 घंटे से अधिक बाधित रहा रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड राष्ट्रीय राजमार्ग

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गुप्तकाशी। खाट गांव के नीचे भूस्खलन होने से रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड राष्ट्रीय राजमार्ग डोलिया मंदिर के समीप छह घंटे से अधिक तक बंद रहा। हाईवे बंद होने से यात्रियों और स्थानीय लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। एनएच की ओर से पहाड़ी काटकर वाहनों की आवाजाही कराई गई, लेकिन अभी भी हाईवे अति संवेदनशील बना है।
विज्ञापन

सोमवार सुबह छह बजे डोलिया मंदिर के समीप खाट गांव के नीचे से भूस्खलन हो गया जिससे हाईवे बंद हो गया। एनएच की ओर से मशीनों से मलबा हटाकर सवा सात बजे यातायात बहाल किया गया, लेकिन 15 मिनट में हाईवे दोबारा बंद हो गया। इसके बाद लगातार पहाड़ी दरकती रही और हाईवे खोलने का काम बंद करना पड़ा। इसके बाद दोपहर डेढ़ बजे यातायात बहाल कर दिया गया। वहीं गुप्तकाशी से रुद्रप्रयाग के बीच भी राजमार्ग बरसात से कई जगहों पर बदहाल हो गया है, जिससे आवाजाही में दिक्कतें आ रही हैं। एनएच के सहायक अभियंता भुवन चंद्र पांडे ने बताया कि भूस्खलन प्रभावित जोन में सड़क सुधार के हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें