ऊखीमठ। इस वर्ष श्रीकृष्ण जन्मष्टमी पर देवरियाताल में आयोजित विकास महोत्सव पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ मनाया जाएगा। मेले के सफल संचालन के लिए कार्यकारिणी का गठन करते हुए पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष चंडी प्रसाद भट्ट को अध्यक्ष चुना गया।
तहसील सभागार में बैठक की अध्यक्षता करते हुए एसडीएम गोपाल सिंह चौहान ने कहा कि मेले में धार्मिक कार्यों को बढ़ावा दिया जाएगा। इस वर्ष मेला पर्यावरण संरक्षण के लिए समर्पित होगा। मेले का मुख्य उद्देश्य आमजन को पर्यावरण के प्रति जागरूक करना होगा। बैठक में मेला समिति की नई कार्यकारिणी गठित करते हुए दिलवर सिंह नेगी को उपाध्यक्ष, चंद्रमोहन को सचिव, शशि सेमवाल को कोषाध्यक्ष, सीएस रावत को सह सचिव चुना गया। इस दौरान मनसूना, ऊखीमठ एवं सारी की उपसमितियां भी गठित की गईं। इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष नंदन सिंह रावत, जिला पंचायत सदस्य मीना पुंडीर, निवर्तमान नगर पंचायत अध्यक्ष रीता पुष्पवाण, संदीप पुष्पवाण, शिशुपाल नेगी, जय चौहान, धनश्याम लाल, लखमा देवी, जसवीर सिंह नेगी, नरेंद्र सिंह नेगी और विक्रम सिंह आदि लोग मौजूद थे।