रुद्रप्रयाग। श्रीबदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति की टीम केदारनाथ में यात्रा तैयारियों को पूरा करने में जुटी है। मंदिर के समीप अस्थायी भोग मंडी का निर्माण किया जा रहा है। साथ ही मंदिर के दरवाजों पर रंग-रोगन किया जा रहा है।
29 अप्रैल को केदारनाथ धाम में कपाट खुलने की तैयारियों के तहत छह अप्रैल से बीकेटीसी की 30 सदस्यीय टीम धाम में तैनात है। दल में शामिल अधिकारी/कर्मचारी व मजदूर मंदिर परिसर से कुछ दूरी पर अस्थायी भोगमंडी निर्माण में लगे हैं। मंदिर परिसर में विराजमान भगवान नंदी की मूर्ति की सफाई कर उस पर लेप किया जा रहा है। समिति के मीडिया प्रभारी डा. हरीश चंद्र गौड़ ने बताया कि 26 अप्रैल तक केदारनाथ धाम में यात्रा से जुड़ी सभी तैयारियां पूरी कर ली जाएंगी।