फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तकनीकी-फील्ड कर्मचारी 20 से करेंगे अनिश्चितकाली हड़ताल

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। सातवें वेतनमान का एरियर भुगतान सहित 5 सूत्री मांगों पर कार्रवाई नहीं होने से नाराज जलसंस्थान के पेजयल तकनीकी-फील्ड कर्मचारियों ने 20 मार्च से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया है। इस संबंध में अधिशासी अभियंता को ज्ञापन सौंपा गया है।
विज्ञापन

संगठन के जिलाध्यक्ष महावीर सिंह राणा व सचिव सुनील सिंह रावत का कहना है कि सातवें वेतनमान के एरियर भुगतान की मांग लंबे समय से हो रही है, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है। साथ ही कर्मचारियों को वर्दी का वितरण सहित कर्मचारी यूनियन भवन का आवंटन और पूर्व समझौते के अनुसार पीएफ/आरडी की धनराशि भी उन्हें नहीं मिल पाई है। बताया कि विभागीय उच्चाधिकारियों को कई बार ज्ञापन प्रेषित करने के बाद भी सुध नहीं ली जा रही है। अगर, सोमवार तक मांगों पर उचित कार्रवाई नहीं की गई तो 20 मार्च से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी जाएगी। ऐसे में क्षेत्रीय जनता को होने वाली परेशानी के लिए आला अधिकारी जिम्मेदार होंगे। वर्तमान में विभाग में 30 तकनीकी-फील्ड कर्मचारी कार्यरत हैं। इन कर्मियों के हड़ताल पर जाने से जनपद की 45 छोटी-बड़ी पेयजल योजनाओं की सप्लाई प्रभावित होने की संभावना है, जिससे लोगों को खासी दिक्कतें हो सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें