फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटवारियों की हड़ताल समाप्त

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। प्रांतीय कार्यकारिणी की शासन स्तर पर हुई सफल वार्ता के बाद राजस्व उप निरीक्षक महासंघ की बीते 10 मार्च से चली आ रही कलमबंद हड़ताल समाप्त हो गई है। बृहस्पतिवार को सभी पटवारी चौकियों पर कामकाज हुआ, जिससे क्षेत्रीय जनता ने भी राहत की सांस ली।
विज्ञापन

राजस्व उप निरीक्षक महासंघ के जिलाध्यक्ष मोहन सिंह बिष्ट व सचिव प्रदीप नेगी ने बताया कि शासन से सफल वार्ता हुई है। अब, प्रत्येक वर्ष राजस्व निरीक्षक प्रशिक्षण एवं डीपीसी कराया जाएगा। साथ ही हड़ताल अवधि के दौरान किसी भी संवर्गीय कर्मचारी का वेतन व अवकाश नहीं काटा जाएगा। बताया कि जनपद में सभी राजस्व उप निरीक्षक अपने-अपने कार्यों पर वापस आ चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें