फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गदेरे में बनाए गए चेक डेमों के जांच की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। ऊखीमठ तहसील के ग्राम पंचायत बुरूवा के ग्राम प्रधान ने पदेरे गदेरे में सिंचाई विभाग की ओर से बनाए गए चेकडैम निर्माण के जांच की मांग की। उन्होंने इस संबंध में डीएम को ज्ञापन सौंपा। ग्राम प्रधान नरोत्तम सिंह धिरवाण ने कहा कि वर्ष 2016-17 में सिंचाई विभाग केदारनाथ डिवीजन की ओर से लाखों की लागत से गांव के गदेरे में बाढ़ सुरक्षा के तहत चेकडैम बनाए गए थे जो अधूरे हैं। साथ ही कार्यों में गुणवत्ता की अनदेखी की गई है। उन्होंने कहा कि बीडीसी व तहसील दिवस में कई बार अधिकारियों को अवगत कराने के बाद भी मामले की अनदेखी की जा रही है। उन्होंने जिलाधिकारी से मामले की जांच की मांग की। इधर, डीएम ने बताया कि मामले में संबंधित ईई से जानकारी मांगी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें