फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिवसीय मेला कल से होगा शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
जखोली। तीन दिवसीय कृषि औद्योगिक एवं पर्यटन विकास मेला 18 दिसंबर से शुरू होगा। मेले का शुभारंभ मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत करेंगे। यह मेला क्षेत्र के काश्तकारों को अपने उत्पाद बिक्री का बाजार भी उपलब्ध कराता है।
विज्ञापन

मेला के आयोजन को लेकर मुख्य विकास अधिकारी डीआर जोशी ने विभागीय अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए हैं। उन्होंने मेला परिसर में विभागों के स्टाल/प्रदर्शनी लगाने को कहा है। मेले में केंद्र व राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। इधर, मेला समिति ने भी सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। 18 से 20 दिसंबर तक आयोजित मेले में स्कूली बच्चों के साथ महिला व युवक मंगल दलों की सांस्कृतिक व खेलकूद प्रतियोगिताएं भी होंगी। उन्होंने मेला के सफल संचालन के लिए सभी जनप्रतिनिधियों से सहयोग की अपील की है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें