फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैक्सी-मैक्सी पर चस्पा हो किराया लिस्ट : एआरटीओ

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। जनपद के संपर्क मार्गों पर संचालित हो रहे टैक्सी-मैक्सी संचालकों/चालकों की ओर से ग्रामीण सवारियों से तय से अधिक किराया वसूलने की शिकायत पर परिवहन विभाग सख्त हो गया है।
विज्ञापन

परिवहन विभाग ने जनपद के सभी जीप-टैक्सी यूनियन को पत्र जारी कर किया यूनियन के पदाधिकारी को अपने स्तर से बेहतर व्यवस्था बनाने में सहयोग करने के लिए कहा गया है। कहा गया है कि सवारियों से तय किराया लिया जाए। पत्र में कहा गया कि कि अगर, यूनियन पदाधिकारी को टैक्सी-मैक्सी चालक की ओर से सवारी से अधिक किराया लेने की जानकारी मिलती है तो, वह नियमानुसार कार्रवाही करें। विभाग भी वाहन व संबंधित चालक का परमिट व लाइसेंस रद्द करेगा। एआरटीओ पंकज श्रीवास्व ने बताया कि सभी टैक्स-मैक्सी यूनियन से किराया लिस्ट प्रत्येक वाहन में चस्पा करने को कहा गया है। जनपद के संपर्क मार्गों पर विभाग की ओर से चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें