फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नियम उल्लंघन पर 190 लोगों का चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए शासन द्वारा जारी कोविड कर्फ्यू का उल्लंघन करने पर पुलिस ने जिले में अलग-अलग स्थानों पर 190 लोगों का चालान किया। वहीं, 24 मार्च से अभी तक नियमों का पालन न करने के आरोप में कुल 7450 लोगों का चालान कर अर्थदंड वसूला गया है।
विज्ञापन

बुधवार को पुलिस द्वारा नियमों का उल्लंघन करने पर एक ही दिन में 190 लोगों का चालान किया गया, जिसमें 11 लोगों का मास्क न पहनने, 2 का पुलिस अधिनियम और 177 का सामाजिक दूरी का पालन न करने वाले शामिल हैं। सीओ गणेश लाल कोहली ने बताया कि बीते 24 मार्च से 26 मई तक जिले में मास्क न पहनने पर 1913 व सामाजिक दूरी का पालन न करने पर 5458 लोगों का चालान किया गया है। 79 लोगों के विरुद्ध पुलिस अधिनियम में भी चालान किया गया है। वहीं, आपदा प्रबंधन अधिनियम महामारी अधिनियम व भारतीय दंड संहिता की सुसंगत धारा में 3 व आपदा प्रबंधन अधिनियम, महामारी अधिनियम व आईपीसी में 64 लोगों के विरुद्ध भी चालानी कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें