फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केदारनाथ धाम जाने के लिए दो दिन में 19 लोगों को मिली अनुमति

विज्ञापन
विज्ञापन
लॉकडाउन में केदारनाथ धाम में बाबा केदार के दर्शनों के लिए प्रशासन द्वारा दो दिन में 19 लोगों को अनुमति दी गई है। साथ ही धाम में मंदिर परिसर में सोशल डिस्टेसिंग के लिए मंदिर समिति द्वारा गोले बनाए गए हैें। श्रद्धालु बाहर से ही आराध्य के दर्शन करेंगे। इस दौरान पूजा-अर्चना, तिलक व घंटी नहीं बजाई जाएगी। प्रशासन द्वारा धाम जाने के लिए एक दिन में केवल 15 लोगों को ही अनुमति दी जाएगी।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार द्वारा बीते 8 जून को स्थानीय स्तर पर चारधाम यात्रा शुरू करने का निर्णय लिया गया था। इसके तहत, रुद्रप्रयाग डीएम द्वारा धाम जाने वालों के लिए पास अनिवार्य करते हुए एसडीएम वरुण कुमार अग्रवाल को जरूरी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। ऊखीमठ तहसील प्रशासन द्वारा बीते दो दिनों में धाम के लिए 19 लोगों को जाने की अनुमति दी गई है। सोनप्रयाग में इन लोगों की स्क्रीनिंग कर संपूर्ण जानकारी भी एकत्रित की गई है। दूसरी तरफ केदारनाथ में मंदिर समिति के कर्मचारियों द्वारा कोरेाना संक्रमण से बचाव के लिए मंदिर परिसर में सोशल डिस्टेसिंग के लिए एक-एक मीटर की दूरी पर गोले बनाए गए हैं। कार्याधिकारी एनपी जमलोकी ने बताया कि धाम में जाने वाले श्रद्धालु परिसर से ही हाथ जोड़कर दर्शन करेंगे। गर्भगृह में जाने की अनुमति नहीं है। इसके अलावा श्रद्धालु पूजा-अर्चना, प्रसाद, घंटी नहीं बजाएंगे। उन्होंने बताया कि प्रशासन के निर्देशों के तहत केदारनाथ में सभी इंतजाम किए जा रहे हैं। इसके लिए पांच और कर्मचारियों को भी धाम भेज दिया गया है। दूसरी तरफ ऊखीमठ के एसडीएम वरूण अग्रवाल ने बताया कि केदारनाथ जाने के लिए एक दिन में 15 लोगों को ही अनुमति दी जाएगी। बताया कि तीर्थ पुरोहितों के 30 सदस्यीय दल को 14 जून को धाम में होने वाले भैरवनाथ महायज्ञ में शामिल होने के लिए अनुमति दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें