फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदता स्लिप व वोटर गाइड का विवरण देने को कहा

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण व निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने बीएलओ को जिम्मेदारी से कार्य करने, वोटर स्लिप व वोटर गाइड विवरण के साथ प्रत्येक दिन रिपोट़ंर्ग करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी/डीएम मंगेश घिल्उयिाल ने बताया कि मतदेय स्थल पर बूथ लेबल अधिकारी निर्वाचन संबंधी पूरी प्रक्रिया की जानकारी रखते है। लोकसभा चुनाव के सफल संचालन के लिए बीएलओ को मतदाता स्लिप व वोटर गाइड लाइन उपलब्ध कराई गई है। प्रत्येक बीएलओ की जिम्मेदारी है कि वह समय से मतदाताओं को सामग्री वितरित करें। और इसकी जानकारी प्रत्येक दिन बीएलओ को देनी होगी। कहा कि यदि बीएलओ कार्यों में शिथिलता बरते है तो संबंधित तहसीलदार इस कार्य पर पूरी निगरानी रखेंगे। उन्होंने स्वीप कार्यक्रम के तहत चलाए जा रहे मैं वोट करूंगा/करूगीं कार्यक्रम के और अधिक व्यापक रुप से प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए। इसके पश्चात डीएम निर्वाचन कार्यालय, निर्वाचन कंट्रोल रूम, एमसीएससी कक्ष का निरीक्षण कर कर्मचारियों को पारदर्शिता एवं ईमानदारी के साथ दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए। बैठक में एडीएम अरविंद पांडे, एसपी अजय सिंह, योगेश्वर जोशी, सूचना विज्ञान अधिकारी संजय नेगी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें