रुद्रप्रयाग। दो दिन की चटक धूप के बाद केदारनाथ में मौसम ने फिर से करवट बदली है। रविवार को धाम में सुबह से मौसम साफ था। दिन चढ़ने के साथ यहां धूप की तपन तेज होती गई। दोपहर साढ़े 12 बजे तक तापमान 14 डिग्री तक पहुंच गया था, लेकिन सवा एक बजे से मौसम ने करवट बदली तो तीन बजे से हल्की बर्फबारी शुरू हो गई, जो कुछ देर बाद तेज हो गई। बर्फबारी का यह सिलसिला शाम सात बजे तक जारी रहा। इस दौरान धाम में करीब छह इंच से अधिक नई बर्फ जमी। यहां पहले से 11 फीट बर्फ मौजूद है। ब्यूरो