रुद्रपुर। होली पर्व को सभी ट्रेनों में रिजर्वेशन तुल हो चुके हैं। रुद्रपुर में नौकरी करने वाले लोगों के होली पर्व पर घर जाने के कारण ट्रेनों में सीटों के रिजर्वेशन हो चुके हैं। साथ ही कई लोगों के टिकट अभी वेटिंग में ही चल रहे हैं।
रुद्रपुर से लखनऊ, बिहार, दिल्ली, देहरादून आदि स्थानों के लिए जाने वाले लोगों की संख्या बढ़ गई है। इसके साथ ही रोडवेज बसों में यात्रियों की संख्या बढ़ गई है।
सोमवार को रुद्रपुर बस स्टेशन पर बरेली, लखनऊ, मुरादाबाद, दिल्ली, हरिद्वार, देहरादून जाने वाले लोगों की भीड़भाड़ रही। बस अड्डे का निरीक्षण करने पहुंचे आरएम यशपाल सिंह ने भी एआरएम महेंद्र कुमार से बसों के संचालन में किसी प्रकार की लापरवाही न करने को कहा।