फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन विभाग व लोनिवि के अधिकारियों ने किया मार्ग का सर्वेक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जखोली। जिला योजना में स्वीकृत जाखणी-टेंडवाल-भगणा मोटर मार्ग का वन विभाग और लोनिवि के अधिकारियों ने संयुक्त सर्वे किया। विभागों की इस कार्रवाई से ग्रामीणों में सड़क निर्माण की उम्मीद जगी है।
विज्ञापन

वर्ष 2013-14 में स्वीकृत मार्ग के निर्माण को लेकर डीएफओ मयंक शेखर झा और लोनिवि के जेई गौरव सहित अन्य अधिकारियों ने एक किमी मार्ग का सर्वेक्षण किया। जेई गौरव कुमार ने बताया कि सर्वे के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस मार्ग के बनने से भगणा, रहड़, खाल, थापला, बगजीवाला, जाखणी व टेंडवाल आदि गांवों के ग्रामीणों को ब्लाक व तहसील मुख्यालय पहुंचने में आसानी होगी। वर्तमान में ग्रामीणों को भणगा-रतनगढ़-तुनेटा मोटर मार्ग से अतिरिक्त 20 किमी का सफर तय कर तहसील पहुंचना पड़ रहा है। सर्वे के दौरान ग्राम प्रधान महावीर सिंह, विजयराम, धनवीर, अनिल धीमान और मुकेश शाह समेत वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें