फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समस्याओं को लेकर केन्द्रीय परिवहन मंत्री से मिलेगा शिष्टमंडल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। चार धाम परियोजना संघर्ष समिति की बैठक में जनपद की परियोजना से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए एक शिष्टमंडल ने जल्दी ही केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मिलने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

बदरी-केदार मंदिर समिति की बैठक में संघर्ष समिति के अध्यक्ष मोहित डिमरी ने जानकारी दी कि राष्ट्रीय राजमार्ग अधिनियम 1956 के तहत दिसंबर 2018 में भूमि अधिग्रहण के लिए एक नई गाइडलाइन तैयार हुई है। जिसके तहत सरकार सरकारी जमीन पर बने भवनों का मुआवजा देने को तैयार हो गई है। इस संबंध में नई नीति की प्रति जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग को उपलब्ध कराई गई है, जिस पर जिलाधिकारी ने राजस्व सचिव को पत्र लिखा है। खांकरा पुल के फिर से सर्वेक्षण की मांग पर जिलाधिकारी ने राष्ट्रीय राजमार्ग खंड रुद्रप्रयाग के अधिशासी अभियंता को पत्र लिखकर एक समिति बनाकर एक सप्ताह में रिपोर्ट देने के निर्देश दिए है। समिति में खांकरा के भी 2 तकनीकी जानकर शामिल होंगे। इस बीच तिलवाड़ा में बाईपास का निर्माण करने की संभावनाओं को तलाशने का एक प्रतिवेदन भी जिलाधिकारी को दिया गया। बैठक में भीरी में सड़क के चैड़ीकरण से कम से कम लोग प्रभावित हों, इसके लिए संघर्ष समिति का एक अध्ययन दल अतिशीघ्र वहां जाएगा और संभावित विकल्पों पर अपनी रिपोर्ट समिति को प्रस्तुत करेगा। इसके आधार पर इस मामले को भी सड़क परिवहन मंत्री के सामने रखा जाएगा। बैठक में संघर्ष समिति के महामंत्री अशोक चैधरी, वरिष्ठ पत्रकार रमेश पहाड़ी, एडवोकेट केपी ढौंडियाल, उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश सचिव प्रदीप बगवाड़ी, सामाजिक कार्यकर्ता कृष्णानंद डिमरी, तरूण पंवार, अमित रतूड़ी, विपिन वर्मा, भीरी से सुरेन्द्र सिंह बिष्ट समेत अन्य लोग मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें