रुद्रप्रयाग। बच्छणस्यूं प्रीमियर लीग के उद्घाटन मैच में ठुलाखेत-बणगांव की टीम ने बैरागणा की टीम को एक तरफा मुकाबले में 113 रन से पराजित किया। रमेश को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
बैरागणा के मैदान में खेले गए उद्घाटन मैच में टॉस जीतकर ठुलाखेत-बणगांव की टीम ने बल्लेबाजी शुरू की। रमेश ने 44 रन की पारी खेली, जिसके दम पर निर्धारित 15 ओवर में टीम ने 144 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बैरागणा की टीम 8वें ओवर में सिर्फ 31 रन ही बना पाई। इससे पूर्व प्रतियोगिता का उद्घाटन अगस्त्यमुनि के ब्लाक प्रमुख जगमोहन सिंह रौथाण ने किया। प्रतियोगिता के आयोजक दीपक सिलोड़ी ने बताया कि विजेता टीम को 31 हजार व ट्राफी और उप विजेता टीम को 16 हजार व शील्ड दी जाएगी। इस मौके पर ज्येष्ठ प्रमुख प्रबल सिंह नेगी, ग्राम प्रधान जय कृष्ण भट्ट, उत्तम बिष्ट, गणेश बिष्ट, कैलाश भट्ट, अर्जुन राणा, पंकज बिष्ट आदि थे।