ऊखीमठ। करोखी के क्षेत्र पंचायत सदस्य नंदन सिंह रावत ने सड़क निर्माण का कार्य शुरू होने के साथ ही अपना आमरण अनशन समाप्त कर दिया। अनशनकारी के समर्थन में पेंज, करोखी, उदयपुर और किमाणा गांव के लोग मौजूद रहे।
20 दिसंबर से पेंज-करोखी मोटर मार्ग निर्माण के लिए क्षेत्र पंचायत सदस्य नंदन सिंह रावत आमरण अनशन पर बैठे थे। बृहस्पतिवार को पीएमजीएसवाई के अधिकारियों ने मार्ग का कार्य पूरा करने के लिए जेसीबी पहुंचाई और लिखित आश्वासन दिया कि कार्य मानकों के अनुसार पूरा किया जाएगा। इस पर नंदन सिंह ने अनशन समाप्त कर दिया। पूर्व विधायक आशा नौटियाल, प्रमुख संत लाल शाह, नगर पंचायत अध्यक्ष विजय सिंह राणा, जिला पंचायत सदस्य मीना पुंडीर, रीता पुष्पवाण ने अनशनकारी को जूल पिलाकर अनशन समाप्त कराया। इस दौरान ग्राम प्रधान महावीर पंवार, इंदिरा देवी, जसमती राणा, राखी देवी, घनश्याम लाल, संदीप पुष्पवाण, क्षेत्र पंचायत सदस्य जसवीर सिंह नेगी, विनोद राणा, रमेश नौटियाल आदि जगतराम सेमवाल आदि मौजूद थे।