फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

60 गांवों की 15 हजार आबादी को मिली 16 सड़कों की सौगात

विज्ञापन
विज्ञापन
विक्रम कप्रवाण
विज्ञापन

रुद्रप्रयाग। सड़क की राह देख रहे 60 गांवों की 15 हजार की आबादी को जल्द ही सड़क सुविधा का लाभ मिलेगा। प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के अंतर्गत जिले 144 किमी लंबी 16 सड़कों का निर्माण किया जाना है। सड़कों की यह सौगात अब गांवों की मीलों दूरी को कम कर सकेगी।
जखोली, ऊखीमठ और अगस्त्यमुनि ब्लाक के यातायात से वंचित गांवों का इंतजार अब खत्म होगा। मीलों पैदल नापने वाले ग्रामीण जल्द ही अपने घरों तक वाहनों से जा सकेेंगे। प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के अंतर्गत जनपद के लिए स्वीकृत 16 सड़कों के निर्माण के लिए ग्राम्य विकास विभाग ने प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति का शासनादेश जारी कर दिया है। साथ ही मार्गों व पुलों के निर्माण के बाद अगले पांच अनुरक्षण और रख-रखाव पर 106 करोड़ रुपये की धनराशि का भी प्रावधान रखा गया है। इस राशि को राज्य सरकार उपलब्ध करेगी। योजना में शामिल धद्दी-मालगुड़ी-सेरा-बांसी मोटर मार्ग के बनने से जहां जखोली ब्लाक के सबसे दूरस्थ गांव खरगड़ के ग्रामीणों को रुद्रप्रयाग और जखोली पहुंचने के लिए श्रीनगर का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। वहीं, भरदार क्षेत्र के सतनी, सेमलता, कफना के ग्रामीणों को मीलों पैदल दूरी से राहत मिलेगी। सड़कों के बनने से गांवों को मूलभूत सुविधाएं भी उपलब्ध हो सकेंगी। जिला पंचायत सदस्य आशा डिमरी ने बताया कि वर्षों से हो रही सड़क की मांग के अब फलीभूत होने से जनता खुश है। उन्होंने मार्गों का निर्माण जल्द शुरू करने की मांग की है।
विज्ञापन

रुद्रप्रयाग जिले में स्वीकृत मोटर मार्ग
सेमलता-कफना-डुंगरा-सतनी, दरमोला-डुंगरी, धद्दी-मालगुड़ी-सेरा-बांसी-खरगेड़, तिलवाड़ा-सौंराखाल-सकलाना, गोर्ती-उरोली, बंदरतोली-मवाणगांव-बरसारी, सन-बजूण, शिवानंद-सिमतोली, सणगू-सारी-पैंयातोक, स्यूंणी-पाटा, बाबई-चौकी, रतूड़ा-पोखरी, भौंसाल-कुंडा-दानकोट, धौलदार बैंड-गणेशनगर, मनसूना-गडगू, ऊखीमठ-किमाणा-किरखोली मोटर मार्ग।
विज्ञापन

जनपद में 16 मोटर मार्गों के निर्माण की वित्तीय स्वीकृति मिल चुकी है। निर्माण के लिए प्रारंभिक स्तर पर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। फेज 1 व फेज 2 में इन मार्गों का निर्माण होना है।
--- आरसी उनियाल, ईई पीएमजीएसवाई रुद्रप्रयाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें