फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

18 वर्षो में पहाड़ को बर्बाद कर गई सरकारें :भट्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। पूर्व काबीना मंत्री व यूकेडी के केंद्रीय अध्यक्ष दिवाकर भट्ट ने कहा कि जिस तरह राज्य बनाने के लिए आंदोलन हुआ, अब वैसे ही राज्य बचाने के लिए आंदोलन की जरूरत है। 18 सालों में विकास के नाम पर पहाड़ को बर्बाद किया जा रहा है। कहा कि राज्य की अवधारणा के अनुरूप गैरसैंण राजधानी बनाने पर आज तक प्रदेश सरकारें स्पष्ट निर्णय नहीं ले पा रही है।
विज्ञापन

पत्रकारों से वार्ता के दौरान भट्ट ने कहा कि पहाड़ से पलायन जारी है। जबकि रोजगार के अवसर मुहैया नहीं कराए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार ने कई सपने तो दिखाए, लेकिन वह साकार होते नहीं दिखा रहे। कहा कि राज्य बनते ही जनता ने यदि भाजपा और कांग्रेस को समर्थन न दिया होता, तो आज यह दिन नहीं देखना पड़ता। भट्ट ने बताया कि जिन्होंने खून पसीने की लड़ाई लड़कर राज्य बनाया उन्हें जनता ने नकार दिया। इसी का परिणाम है कि उत्तराखंड आज बर्बाद होकर रह गया है। कहा कि राज्य में 3 हजार स्कूल बंद होने के कगार पर हैं। जबकि 12 सौ गांव वीरान हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि थराली उपचुनाव में यूकेडी जनभावनाओं की लड़ाई के साथ मैदान में उतरेगी। गैरसैंण राजधानी का मुद्दा रखेगी। इस मौके पर यूकेडी के वरिष्ठ नेता श्रीकृष्ण भट्ट, गंगाधर सेमवाल, प्रदेश प्रवक्ता देवेंद्र चमोली, अवतार सिंह राणा, जिलाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद नौटियाल, सुभाष मोंगा, सतीश सेमवाल, सुनील ध्यानी, सुबोध पोखरियाल, अब्बला भंडारी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें