फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौतम को मिला जिले में दूसरा स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
जखोली। श्री देवभूमि इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन साइंस एंड टेक्नोलॉजी पौंधा (देहरादून) की ओर से बीते वर्ष 20 दिसंबर को जिला स्तरीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में राजकीय इंटर कालेज रामाश्रम के छात्र गौतम सिंह ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। छात्र की उपलब्धि पर उसे प्रधानाचार्य की ओर से प्रशस्ति पत्र भेंटकर सम्मानित किया गया। कक्षा 12वीं के छात्र गौतम को पुरस्कृत करते हुए प्रधानाचार्य दर्शन सिंह रावत ने कहा कि यह विद्यालय के लिए गौरव की बात है। इस मौके पर विनोद सिंह मियां, अवध नारायण यादव, सुरेंद्र सिंह खत्री, लखपत सिंह राणा, राजेंद्र प्रसाद, पदमेंद्र कुमार, रोशन लाल बिजल्वाण, भगवती प्रसाद भट्ट, बसंती सेमवाल, आशा देवली, शालिनी जोशियाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें