फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यात्रा के लिए बीकेटीसी ने पारित किया 54 करोड़ 56 लाख का बजट

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊखीमठ। श्रीबदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति ने यात्री सुविधाओं, मंदिरों के रख-रखाव और यात्रा के लिए 54 करोड़ 56 लाख का बजट पारित किया। श्रीबदरीनाथ धाम के लिए 33 करोड़ 56 लाख और केदारनाथ के लिए 21 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।
विज्ञापन

पंचकेदार गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर में बीकेटीसी के अध्यक्ष गणेश गोदियाल की अध्यक्षता में आयोजित बजट बैठक में आगामी यात्रा तैयारियों और व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई। इस अवसर पर वर्ष 2018 की यात्रा और यात्री की सुविधाओं के लिए सर्वसम्मति से 54 करोड़, 56 लाख का बजट पारित किया गया। अध्यक्ष गोदियाल ने कहा कि श्रीबदरीनाथ व केदारनाथ धाम सहित अधीनस्थ सभी मठ-मंदिरों में अधिक से अधिक श्रद्धालु पहुंचे, इसके लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे। साथ ही समिति के विश्रामगृहों के साथ-साथ मंदिरों में श्रद्धालुओं को जरूरी सुविधाएं मुहैया कराई जाएगी। बैठक में समिति के अधीनस्थ सभी संस्कृत स्कूलों के उन्नयन, यात्रियों के लिए रेन बसेरा निर्माण, प्राथमिक उपचार और बदरीनाथ व केदारनाथ में सुगम दर्शन व्यवस्था पर चर्चा करते हुए सदस्यों से सुझाव भी मांगे गए। इस मौके पर लखनऊ में बीकेटीसी का जनसंपर्क कार्यालय खोलने और यूपी सरकार से श्री बदरीनाथ धाम में उत्तर प्रदेश भवन बनाने के लिए सहयोग की बात भी कही गई। बैठक में सीईओ बीडी सिंह, कार्यधिकारी एनपी जमलोकी, दिवाकर चमोली, बीएस रावत, विजय डिमरी, शिव सिंह रावत, उप कार्याधिकारी सुनील तिवारी, मंदिर अधिकारी मोहन सती, ओएसडी जनसंपर्क एएस नेगी, प्रशासनिक अधिकारी राजकुमार नौटियाल, वैयक्तिक सहायक प्रमोद नौटियाल, मीडिया प्रभारी डा. हरीश चंद्र गौड़, अधिशासी अभियंता अनिल ध्यानी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें