फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 जनवरी से शुरू होगा रुद्रनाथ महोत्सव-2018

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। जिला मुख्यालय के गुलाबराय मैदान में रुद्रनाथ महोत्सव-2018 का आयोजन 12 जनवरी से शुरू होगा। पांच दिवसीय आयोजन में इस बार पारंपरिक लोकनृत्य व गीतों के साथ स्कूली बच्चों और एनसीसी कैडेट की झांकी मुख्य आकर्षण होगा।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट में आयोजन की तैयारियों को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए डीएम ने शिक्षा विभाग को निर्देश दिए कि अलग-अलग थीम पर स्कूलों को झांकी तैयार करने के लिए कहा जाए। झांकियों के माध्यम से शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छ भारत मिशन, बेटी-बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान का संदेश भी दिया जाएगा। इसके अलावा क्विज, कवि सम्मेलन, वाद-विवाद, भाषण, निंबध प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। पांच दिवसीय रुद्रनाथ महोत्सव में सभी विभाग गुलाबराय मैदान में स्टाल /प्रदर्शनी लगाएंगे और आमजन को केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याकारी योजनाओं की जानकारी देंगे। उन्होंने पालिका और विभागों को तैयारियों में जुटने के निर्देश दिए। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष राकेश नौटियाल, सीडीओ डीआर जोशी सहित अन्य अधिकारी व सभासद मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें